अमरोहा, दिसम्बर 6 -- महिला थाना पुलिस ने ऑपरेशन किरण के तहत दो पारिवारिक विवादों में सफलतापूर्वक सुलह-समझौता कराया। कार्रवाई एसपी अमित कुमार आनंद के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया व क्षेत्राधिकारी नौगावां सादात के निकट पर्यवेक्षण में की गई। महिला थाना अमरोहा में शनिवार को दो प्रार्थना पत्रों पर काउंसलिंग कराई गई थी। काउंसलिंग के दौरान दोनों जोड़ों के बीच सुलह हो गई। दोनों पक्षों को खुशी-खुशी उनके घर भेज दिया गया, जिससे उनके वैवाहिक जीवन को एक नई शुरुआत मिली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...