लखीमपुरखीरी, जनवरी 3 -- पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलरो के सहयोग से सुलह समझौता का अभियान चलाया जाता है। एसपी संकल्प शर्मा के निर्देशन में परिवार परामर्श केन्द्र में काउंसलर नीति गुप्ता, कय्यूम ज़रवानी, क्षमा टंडन, महिला आरक्षी निकिता राठौर, मेहा सिंह ने दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, साझी गृहस्थी में निवास को लेकर आने वाले मामलों की सुनवाई की। कुल 14 प्रार्थनापत्रों में काउंसलिंग की गई। इसमें सात जोड़े पति-पत्नी साथ रहने के लिए राजी हुए। तीन मामलों में पति-पत्नी में मनमुटाव ज्यादा होने के कारण सोचने समझने का समय दिया गया। वहीं चार मामले न्यायालय में लंबित हैं। इस दौरान मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और उनके साथ आए पारिवारिक जनो को हेल्प लाइन नम्बर व महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जागरूक किया।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.