काउंसलिंग के बाद चार दम्पति एक साथ रहने को राजी हुए
बलरामपुर, जून 21 -- बलरामपुर, संवाददाता। जनपद में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत परिवारों को टूटने से बचाने और आपसी रिश्तों में मधुरता बनाए रखने की दिशा में परिवार परामर्श केंद्र लगातार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसी क्रम में रविवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित परिवार परामर्श केंद्र में आयोजित बैठक के दौरान चार पारिवारिक विवादों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय के पर्यवेक्षण में आयोजित बैठक में पति-पत्नी एवं उनके परिजनों के बीच लंबे समय से चले आ रहे मतभेदों को बातचीत और मध्यस्थता के माध्यम से सुलझाया गया। परामर्शदाताओं के प्रयासों से सभी पक्षों के बीच आपसी समझौता हुआ और उन्होंने भविष्य में सौहार्दपूर्ण वातावरण में साथ रहने की सहमति व्यक्त की। बैठक के दौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.