काउंसलिंग का अंतिम चरण आज से शुरू
आगरा, अगस्त 6 -- पॉलीटेक्निक संस्थाओं में चतुर्थ काउंसिलिंग के उपरांत रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु चल रही काउंसलिंग का अंतिम चरण छह से 14 अगस्त तक है। राजकीय चर्म संस्थान के प्रधानाचार्य जितेन्द्र कुमार ने बताया कि छह से 10 अगस्त तक अभ्यर्थी अपनी पसंद की शाखा और संस्था चुन सकेंगे। 11 अगस्त को परिणाम जारी होगा। 12 से 14 अगस्त तक परिषद की ओर से बनाए गए हेल्प सेंटर में अभ्यर्थी अपने प्रपत्रों का सत्यापन करा सकेंगे। इसके उपरांत आवंटित संस्था में प्रवेश लेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.