नोएडा, दिसम्बर 15 -- नोएडा,वरिष्ठ संवाददाता। जिले की पुलिस दंपति के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर हो रहे विवादों को सकारात्मक सोच और काउंसलिंग के को दूर कर पुन: उनका घर बसा रही है। इस साल जिले में संचालित तीनों फैमिली डिस्प्यूट रिसोल्यूशन क्लीनिक (एफडीआरसी) पर कार्यरत महिला पुलिसकर्मियों ने काउंसलिंग के जरिये 387 परिवारों को बिखरने से बचाया। डीसीपी महिला सुरक्षा मनीषा सिंह ने बताया कि जिले में संचालित एफडीआरसी द्वारा पारिवारिक विवादों एवं तनाव से संबंधित मामलों में काउंसलिंग और मध्यस्थता के माध्यम से प्रभावी समाधान कराया जा रहा है। सेक्टर-108, नॉलेज पार्क और चेरी काउंटी एफडीआरसी में इस साल पति-पत्नी से संबंधित कुल 533 मामले सामने आए। इनमें से काउंसलिंग कर 411 मामलों का सफलतापूर्वक निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों में मध्यस्थता की कार्रवाई अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.