कानपुर, अप्रैल 9 -- कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से चल रही केडीएमए क्रिकेट लीग में गुरुवार को तीन मुकाबले खेले गए। कानपुर साउथ ए मैदान पर हुए पहले मैच में कानपुर क्रिकेटर्स की टीम 33.1 ओवर में 181 रन पर आलआउट हो गई। टीम की ओर से समन्वय दीक्षित ने 50 रन, शशांक अवस्थी ने 32 रन बनाए। गेंदबाजी में विकास को तीन, अभिषेक व युवराज को दो-दो विकेट मिला। जवाब में रोवर्स क्लब ने 25.3 ओवर में 4 विकेट पर 184 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीता। टीम की ओर से युवराज ने 52 रन, आदेश कुमार ने 35 रन बनाए। रामलखन मैदान पर हुए दूसरे मैच में अमर क्लब ने 25 ओवर में 8 विकेट पर 122 रन बनाए। टीम की ओर से अभिनव यादव ने 19 रन व आकाश कुमार ने नाबाद 48 रन बनाए। गेंदबाजी में लक्ष्य पाल ने तीन व प्रियांशु पाल ने दो विकेट लिया। जवाब में काउंटी क्लब ने 17.3 ओवर में 4 विक...