मेरठ, अप्रैल 24 -- दिल्ली रोड स्थित काईट कॉलेज में गुरुवार को फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया। कार्यक्रम में बीएड, डीएलएड, एमबीए, बीसीए, बीबीए और बीकॉम के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियों से समा बांध दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के सचिव नीरज सिंह, उपसचिव नैना सिंह, मैनेजर युवराज सिंह और निदेशक डॉ. आकाश चबाक ने किया। डीन डॉ. संजय कौशिक ने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बीसीए के सागर को मिस्टर फेयरवेल, एमबीए की इशिका और दक्षिता को मिस फेयरवेल चुना गया। शानेआलम को मिस्टर डैशिंग, महक को मिस चार्मिंग, स्नेहा को मिस फैशनिस्टा और लौकेश को मिस्टर स्टाइलिश का खिताब मिला।विजेता छात्र-छात्राओं को निदेशक डॉ. आकाश चबाक और डीन डॉ. संजय कौशिक ने पुरस्कृत किया। यह भी पढ़ें- बीए छठे सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं को दी भावभीनी विदाई मौक...