मेरठ, मार्च 15 -- दिल्ली रोड स्थित काइट संस्थान में शनिवार को सैंडल्या एक्जिम अकादमी की ओर से इम्पॉर्ट एक्सपोर्ट बिजनेस को लेकर छात्र-छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के सचिव नीरज सिंह और उपाध्यक्ष युवराज सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद मुख्य निदेशक डॉ. आकाश चबाक और डीन डॉ. संजय कौशिक ने अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में कंपनी के मालिक प्रिंस त्रिपाठी ने इम्पॉर्ट-एक्सपोर्ट बिजनेस की संभावनाओं और प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के कई अवसर मौजूद हैं। कार्यक्रम के अंत में उपसचिव नैना सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. विनीत मलिक, राजेंद्र कुमार, अरविंद कुमार, प्रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.