प्रयागराज, अप्रैल 27 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। कर्मचारी चयन आयोग की ओर से केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) और एसएसएफ में कांस्टेबल (जीडी), असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) भर्ती 2026 के पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा सोमवार से शुरू हो गई। एसएससी मध्य क्षेत्र के अधीन उत्तर प्रदेश और बिहार में कुल 1466957 अभ्यर्थियों (1105803 पुरुष व 361154 महिला) ने आवेदन किया है। इनके लिए यूपी-बिहार के 18 शहरों में 41 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वैसे तो परीक्षा 30 मई तक 20 कार्यदिवसों में तीन पालियों 10 से 11, एक से दो ओर 4:30 से 5:30 बजे तक कराई जानी है लेकिन पहले दिन केवल एक से दो बजे की एक पाली में परीक्षा कराई गई।पहले दिन पंजीकृत 24900 अभ्यर्थियों में से 10415 (41.83%) उपस्थित रहे जबकि 14485 गैरहाजिर रहे। कुल पंजीकृत अभ्यर्थियों में से य...