कांस्टेबल भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुक्खू सरकार ने लिया बड़ा फैसला, मिलेगी मुफ्त ट्रेनिंग
शिमला, जुलाई 16 -- हिमाचल प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राज्य की सुक्खू सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती के अभ्यर्थियों के लिए मुफ्त ट्रेनिंग, शारीरिक अभ्यास और मार्गदर्शन कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की है। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को भर्ती प्रक्रिया के लिए बेहतर ढंग से तैयार करना और रोजगार के अवसर बढ़ाना है। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को शिमला में कहा कि हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) ने 9 जुलाई को हिमाचल प्रदेश पुलिस में 734 कांस्टेबल पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। इसी को देखते हुए सरकार ने अभ्यर्थियों की तैयारी को मजबूत बनाने का फैसला लिया है। उन्होंने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के सभी सशस्त्र पुलिस बटालि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.