कांस्टेबल पर ट्रैक्टर चढ़ाने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
संभल, मई 17 -- धनारी थाना पुलिस ने कांस्टेबल पर ट्रैक्टर चढ़ाकर जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रविवार को मझोला फतेहपुर तिराहे से आरोपियों को दबोचकर कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। उपनिरीक्षक सदाकत अली अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान बहीपुर से सिरौराकाजी की ओर मिट्टी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली आती दिखाई दी। शक होने पर कांस्टेबल कादिर चौधरी ने चालक को रुकने का इशारा किया था। आरोप है कि चालक ने ट्रैक्टर नहीं रोका और सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए कांस्टेबल को टक्कर मार दी थी। हादसे में ट्रैक्टर का पहिया कांस्टेबल के पेट के ऊपर से गुजर गया था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए था। मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.