नई दिल्ली, मार्च 14 -- दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल ने अपने ही विभाग की नाक कटवा दी। शाहीनबाग पुलिस स्टेशन में तैनात इस कांस्टेबल को पुलिस ने एक बड़े फर्जीवाड़े में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस कांस्टेबल पर नकली पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट (PCC) बनाकर बेचने का आरोप है। इस कांस्टेबल की पहचान अरुण के रूप में हुई है और इस काम को वह अपने एक साथी तुषार के साथ मिलकर अंजाम दे रहा था। इस पूरे मामले का खुलासा उस वक्त हुआ, जब दक्षिण-पूर्वी दिल्ली की नारकोटिक्स यूनिट ने आशीष नाम के एक ड्रग तस्कर को 18 ग्राम MDMA के साथ पकड़ा। उससे पूछताछ के बाद सनलाइट कॉलोनी स्थित एक किराए के मकान पर छापेमारी की गई, वहां जाकर पुलिस को पता चला कि इस किराए के मकान में कांस्टेबल अरुण और उसका साथी तुषार पिछले छह महीने से साथ रह रहे थे। जांच में पता चला कि ...