अलीगढ़, मई 6 -- n शव यात्रा में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए अतरौली, संवाददाता। क्षेत्र के गांव चैंडौला सुजानपुर निवासी विजयपाल सिंह के तीन बेटा व चार बेटियों में सबसे छोटे रवेंद्रपाल 32 वर्ष की पुलिस में नौकरी वर्ष 2020 में लगी थी।वह छतारी थाने में लैपर्ड गाड़ी पर ड्यूटी करते थे। दो मई की शाम को वह किसी घटना की सूचना पर बाइक द्वारा जा रहे थे। तभी छतारी के निकट पीछे से आ रहे वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह सामने खड़े ट्रैक्टर ट्रॉला में जा घुसे। गंभीर रूप से घायल हुए रवेंद्र पाल को जेएन मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ लाया गया। यह भी पढ़ें- हरियाणा में सड़क हादसे में मृत पांच पुलिस कर्मियों में कासगंज के दरोगा सत्यभान भी शामिल जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें नोएडा रेफर कर दिया गया। सोमवार सुबह उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव ...