हमीरपुर, दिसम्बर 13 -- कुरारा, संवाददाता। थानाक्षेत्र के उमराहट गांव के मजरा पुरवा में हरौलीपुर चौकी के कांस्टेबल और चौकी इंचार्ज पर हमला करने में शामिल दो और नामजद आरोपियों को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उधर, कानपुर में भर्ती सिपाही की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है, लेकिन अभी उसे पूरी तरह से होश नहीं आया है। बता दें कि दो दिसंबर की रात थानाक्षेत्र के उमराहट गांव के मजरा पुरवा में मारपीट के आरोपी भाइयों को पकड़ने गए चौकी के कांस्टेबल आशीष मौर्या को भीड़ ने बंधक बनाकर पीटा था। चौकी इंचार्ज राजेंद्र प्रसाद सिंह पर भी हमला हुआ था। उनकी सर्विस पिस्टल लूट ली गई थी। पुलिस ने इस मामले में 19 नामजद व अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया था। नामजद आरोपियों में अब तक 12 और अज्ञात में चार महिलाओं सहित पांच की गिरफ्तारी हुई। शनिवार क...