शामली, अप्रैल 11 -- थाना भवन। थाना भवन थाने में तैनात कांस्टेबल जावेद चौधरी, मोहित, नीरज कश्यप कांस्टेबल को सरकार द्वारा हेड कांस्टेबल पद पर पदोन्नति प्रदान की गई। शनिवार को थाना परिसर में आयोजित संक्षिप्त समारोह में थाना प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह रावत एवं क्राइम इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार ने नव पदोन्नत पुलिस कर्मियों के कंधों पर फीतें लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं दीं। पदोन्नति समारोह के दौरान थाना प्रभारी ने कहा कि पदोन्नति के साथ जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं, इसलिए सभी पुलिसकर्मी अपने कार्य में और अधिक निष्ठा, ईमानदारी व तत्परता से कार्य करें। इस अवसर पर थाना स्टाफ ने भी नव पदोन्नत हेड कांस्टेबलों को बधाई दी। हेड कांस्टेबल जावेद चौधरी ने खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि वे वर्ष 2015 बैच में भर्ती हुए थे। उन्होंने कहा कि राज्य स...