मोतिहारी, मार्च 16 -- तेतरिया। बहुजन सत्य शोधक के तत्वावधान में रविवार को भीमलपुर पंचायत सरकार भवन में काशी राम की तैल चित्र पर माल्यार्पण कर जयंती समारोह मनायी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता तेतरिया प्रखंड के प्रधान लिपिक ओमप्रकाश अम्बेडकर व संचालन पूर्व जिप शिवजी पासवान ने किया। पूर्व मुखिया अवधलाल राय ने कहा कि काशी राम ने छुआछुत का विरोध,वंचित समाज, शोषित पीड़ित व कमजोर वर्ग को हक दिलाने के लिए अपने जीवन के अंतिम छन तक लड़ाई लड़ते रहे। पूर्व जिप शिवजी पासवान ने कहा कि काशी राम ने दलितों, पिछड़ों, शोषित पीड़ित समाज को अपने हक पाने के लिए सदन से सड़क तक आंदोलन किए। सभा को सीपीएम के राजेश राम, वीआईपी पार्टी के तेतरिया प्रखंड अध्यक्ष उमेश यादव,अखिलेश कुमार राम ,इसाद अहमद,नरेश कुशवाहा, शिक्षक धर्मेंद्र कुमार, बीरेंद्र राम सहित दर्जनों लोग उपस...