भदोही, जनवरी 6 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। विकास भवन के बेहद करीब स्थित कांशीराम शहरी आवास में कूड़ा डंप होने से लोगों की नाराजगी बढ़ती जा रही है। कचरा से उठ रहा दुर्गंध लोगों का जीना दुश्वार कर दी है। शहरी आवास में रहने वालों ने चेताया कि शीघ्र ही डंप कचरा को नहीं हटाया गया तो लोग हर स्तर से आवाज उठाने को बाध्य होंगे। इस दौरान लोगों ने बताया कि कांशीराम शहरी आवास में रहना मुहाल हो गया है। घर से निकला कूड़ा-कचरा मनमाने ढंग से डंप किया जा रहा है। कचरा से उठ रहा दुर्गंध लोगों को बीमार न कर दे यह चिंता सताए जा रही है। उपेक्षा का दंश झेल रहे करीब 12 सौ परिवार का रहना मुश्किल हो गया है। ऐसे में डंप कचरा को उठाकर निर्धारित स्थान पर रख दी जाए तो लोगों को काफी राहत मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...