कौशाम्बी, मार्च 15 -- कौशाम्बी ब्लॉक के फैजुल्लापुर गांव स्थित कांशीराम डिग्री कॉलेज में मान्यवर कांशीराम की 92वीं जयंती मनाई गई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद पुष्पेंद्र सरोज रहे। कार्यक्रम के दौरान सांसद ने कहा कि कांशीराम छुआछूत को हटाने व समाज को एकजुट करने का संकल्प लिया था। जीवन भर उन्होंने इसी उद्देश्य पर काम करते हुए समाज के लोगों को एक धागे में पिरोने का काम किया। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज ने कहा कि समाज में जिस प्रकार जात-पात का जहर सरकार ने घोला है इससे समाज में कभी प्रेम सद्भाव नहीं रह पाएगा। जिस प्रकार गैस सिलेंडर, महंगाई, सीएनजी, बेरोजगारी फैली है, यह सरकार की नाकामी है। कांशीराम ने नौकरी छोड़कर समाज में छुआछूत की खाई को पाटने का काम किया। 1991 में मुझे उनका आशीर्वाद मिला और चुनाव लड़ा लेकिन हार गया।...