गंगापार, मार्च 13 -- मांडा के बम्हनी हेठार स्थित प्रेमा रिसार्ट में रविवार को कांशीराम जयंती समारोह एवं चिंतन शिविर का आयोजन किया गया है। जानकारी पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम शंकर पटेल ने दी कि मांडा के बम्हनी हेठार स्थित प्रेमा रिसार्ट में आयोजित मान्यवर कांशीराम जयंती समारोह एवं चिंतन शिविर के आयोजक पूर्व ब्लॉक प्रमुख मांडा प्रतिनिधि संजय ऊर्फ कल्लू यादव हैं तथा संचालन अवधेश यादव करेंगे। कार्यक्रम में सोना सुहानी की टीम द्वारा आयोजित बिरहा गायन खास आकर्षण होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...