गोरखपुर, मार्च 11 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अनुसूचित विभाग) के नेतृत्व में बसपा के संस्थापक कांशीराम की 92वीं जयंती समारोह में शामिल होने के लिए बुधवार को बड़ी संख्या में कांग्रेसी निजी साधन से लखनऊ रवाना हुए। इस समारोह में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। बुधवार को जिला अध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी, महानगर अध्यक्ष रवि प्रताप निषाद, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह, आईसीसी सदस्य जिलाउल इस्लाम, धर्मराज चौहान, संतोष प्रताप सिंह, अनवर हुसैन, अल्ताफ हुसैन, जिला महामंत्री अनिल सोनकर, शैलेंद्र पासवान, मनोज श्रीवास्तव, राजकुमार, दुर्गेश निषाद, मोहित साहनी, सोनू कनौजिया, राधेश्याम सिंह, राम आशीष निषाद समेत काफी संख्या में कांग्रेसी लखनऊ के लिए रवाना हुए।

ह...