कौशाम्बी, मार्च 15 -- चायल विकास खंड के निजामपुर पुरैनी स्थित मनौरी पवार हाउस के समीप रविवार को मान्यवर कांशीराम की जयंती के अवसर पर भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कांशीराम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। समारोह का आयोजन सरदार सेना जनहित संकल्प पार्टी (जेएसपी) की ओर से किया गया, जिसमें सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आरएस पटेल मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मान्यवर कांशीराम ने समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों को जागरूक करने का कार्य किया। उनके विचार आज भी समाज को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे व सामाजिक एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस मौके पर चायल विधानसभा प्रभारी इंजीनियर गोविं...