बहराइच, मार्च 29 -- मोतीपुर,संवाददाता। मिहींपुरवा की ग्राम पंचायत सर्रा कलां में बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम की जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में अनुयायियों ने हिस्सा लिया। संगोष्ठी के जरिए उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। डॉ. कुलदीप भार्गव ने बहुजन समाज को एकजुट रहने और सामाजिक व शैक्षिक रूप से सशक्त बनने का आह्वान किया। कहा कि उनके बताए गए मार्ग पर चलने से ही समाज व देश का कल्याण होगा। कार्यक्रम का संचालन इन्द्रजीत अम्बेडकर ने किया। राधेश्याम पासवान, सुरेश पासवान, कन्हैया गौतम, राजित राम अम्बेडकर, उदय राज अम्बेडकर, राजेश गौतम, विजय कुमार गौतम, सचिन पासवान मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.