सिद्धार्थ, फरवरी 27 -- सिद्धार्थनगर। हिन्दुस्तान टीम। बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम की जयंती को सपा द्वारा पीडीए दिवस के रूप में मनाने की घोषणा पर बसपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। बसपा जिलाध्यक्ष दिनेश चन्द्र गौतम ने इसे राजनीतिक नाटकबाज़ी बताते हुए कहा कि यह दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्गों को गुमराह करने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती पहले ही स्पष्ट कर चुकी हैं कि सपा का चाल, चरित्र और चेहरा दलित व बहुजन समाज के हित में नहीं रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा का इतिहास दलितों और बसपा विरोधी रवैये से जुड़ा रहा है, जिसे जनता भुला नहीं सकती। उन्होंने 1993 के सपा-बसपा गठबंधन और दो जून 1995 के लखनऊ गेस्ट हाउसकांड का उल्लेख करते हुए कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के कार्यकाल में दलितों पर अत...