मेरठ, मार्च 16 -- कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ की ओर से रविवार को स्वास्थ्य सृजन अभियान के तहत कांशीराम की जयंती मनाई। इस मौके पर मेरठ कॉलेज काम्प्लेक्स में नि:शुल्क त्वचा रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। उद्घाटन कांग्रेस महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा, प्रदेश कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष डॉ. दिनेश मोहन शर्मा, प्रभारी मेरठ डॉ. इरशाद अहमद सैफी ने किया। शिविर में वरिष्ठ त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. आरपी सिंह, एमडी राजीव कुमार सिंह, डॉ. विवेक जैन ने रोगियों की जांच की। इस दौरान पूर्व महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, प्रवक्ता हरिकिशन वर्मा, अनिल अरोड़ा, यासर सैफी, रीना शर्मा, अनिल प्रेमी, पीयूष रस्तोगी, पायल गुप्ता, पंकज चौधरी, सोनू प्रजापति, मोहित भारद्वाज रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...