महाराजगंज, मार्च 8 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर जिला कार्यसमिति की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निर्णय लिया कि 15 मार्च को कांशीराम की जयंती जिले भर में बहुजन समाज दिवस पीडीए दिवस के रूप में मनाई जाएगी। इस दौरान संगठन को मजबूत करने और कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव समसुद्दीन अली व जिला सचिव शमशुल हुदा ने किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर कांशीराम की जयंती को बड़े स्तर पर मनाया जाएगा। इसके लिए सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अभी से तैयारियों में जुट जाएं। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक बूथ से कम से कम 50 पीडीए समाज के लोगों को कार्यक्रम स्थल तक लाने का प्रयास किया जाए, ताकि क...