अमरोहा, मार्च 15 -- बसपा संस्थापक कांशीराम की 92 वीं जयंती के मौके पर निकाली जा रही साइकिल यात्रा का शनिवार को नगर के ब्लाक तिराहा पर स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे बसपा के जोन प्रभारी मुरादाबाद मंडल अजब सिंह एडवोकेट ने बताया कि गुड्डू आंबेडकर के नेतृत्व में राज एक्सप्रेशन मुंबई से, रवि गौतम आगरा एवं अखिल लखनऊ ने बीती 13 मार्च को बिसौली बदायूं से राष्ट्रीय दलित प्रेरणा केंद्र गौतमबुद्ध नगर नोएडा के लिए साइकिल यात्रा शुरू की है। शनिवार को यात्रा नगर में पहुंची। यात्रा का रास्ते में जगह-जगह स्वागत किया गया। गुड्डू आंबेडकर ने बताया कि बहुजन नायक कांशीराम को भारत रत्न की उपाधि देने की मांग को लेकर यात्रा निकाली जा रही है। इस मौके पर अमित हाली, सुरेंद्र कुमार गौतम विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष, चंद्रभान सिंह राही, दुर्योधन, नवा...