जौनपुर, मार्च 11 -- जौनपुर, संवाददाता। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय सदर चुंगी अलफस्टीनगंज में मंगलवार को कांशीराम की 92वीं जयंती के आयोजन को लेकर तैयारी बैठक हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने की। इसमें 15 मार्च को जयंती को बहुजन समाज दिवस और पीडीए दिवस के रूप में भव्य तरीके से मनाने की रणनीति बनाई गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि जिले में कांशीराम की जयंती बड़े स्तर पर मनाई जाएगी। सभी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में पूर्व विधायक राजनारायण बिंद, पूर्व प्रत्याशी संजय सरोज, प्रदेश सचिव हिसामुद्दीन शाह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपचंद राम, रूखसार अहमद, श्यामबहादुर पाल, महेंद्र प्रताप यादव, हीरालाल विश्वकर्मा, नेपाल, उमाशंकर पाल, डॉ. शबनम नाज, लाल मोहम्मद राइनी, अनवारूल हक गुड्डू...