रांची, मार्च 15 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आभार जताया है। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी ने कहा कि कांशीराम ने अपने पूरे जीवन को बहुजन समाज के अधिकार, सम्मान और राजनीतिक भागीदारी के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने देश के करोड़ों वंचित, दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्गों को सामाजिक न्याय, समान अधिकार और आत्मसम्मान के लिए संगठित करने का ऐतिहासिक कार्य किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...