सहारनपुर, मार्च 30 -- सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र में कांशीराम कॉलोनी में बाइक सवार युवकों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी है। पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही युवक फरार हो गए। सोमवार देर शाम कुछ युवक बाइकों पर पेपर मिल रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी में पहुंचे। इसके बाद हवाई फायरिंग की। गोली की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आए। कुछ घरों की छत पर चढ़ गए। कॉलोनी में एक युवक ने रोकने का प्रयास किया तो उसके साथ युवकों ने बाइक रोककर मारपीट की। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि बाइक सवार युवक मुंह पर कपड़ा और हेलमेट लगाए थे। बताया जा रहा है कि युवक किसी की तलाश करते हुए कांशीराम कॉलोनी में पहुंचे थे, लेकिन जब वह नहीं मिला तो हवाई फायरिंग करते हुए वापस भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस गांव में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही...