रामपुर, जून 21 -- मंडैयान नादर बाग स्थित कांशीराम कॉलोनी में शनिवार को नलों से अचानक काला और रेतीला पानी आने लगा। लंबे समय से गंदे पानी की समस्या झेल रहे स्थानीय बाशिंदों का सब्र शनिवार को टूट गया और उन्होंने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी और हंगामा शुरू कर दिया। मामलें की जानकारी मिलने पर शहर विधायक आकाश सक्सेना और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने विधायक को अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि कॉलोनी में अक्सर पालिका की टंकियों में गंदा पानी आता रहता है कई बार नगर पालिका के अधिकारियों को अवगत भी कराया गया लेकिन मामला संज्ञान में होने का बाबजूद भी पालिका की ओर समस्या का कोई समाधान नही किया गया। यह भी पढ़ें- कांशीराम कॉलोनी में फूटा जनता का गुस्सा, काला और रेतीला पानी आने पर ह...