खगडि़या, मार्च 16 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि बहुजन समाज के महान चिंतक और सामाजिक परिवर्तन के अग्रदूत कांशीराम की 92वीं जयंती रविवार को नन्हकू मंडल टोला में में मनायी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता दलित युवा संग्राम मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तथा जदयू के प्रवक्ता राकेश पासवान शास्त्री ने की। इस दौरान कांशीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित की गई। इस दौरान श्री शास्त्री ने अपने संबोधन में कहा कि कांशीराम ने अपना पूरा जीवन दलित, वंचित, शोषित, पिछड़े, अल्पसंख्यक और उपेक्षित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई के लिए समर्पित कर दिया। कांशीराम ने सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक और राजनीतिक असमानताओं को समाप्त कर समतामूलक समाज के निर्माण का सपना देखा और उसके लिए निरंतर संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि कांशीराम की दूरदर्शी सोच और सशक्त नेतृत्व ने देश की राजनीति की दिशा और दशा बदलन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.