उन्नाव, मार्च 15 -- उन्नाव। पीतांबर स्थित काशीराम पार्क में संत शिरोमणि गुरु रविदास जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में काशीराम का जन्मोत्सव मनाया गया। समिति अध्यक्ष चेतराम भारती ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद त्रिशरण पंचशील बुद्ध वंदना की गई। इस दौरान देशराज भारती, सुरेश चंद्र वर्मा, सौरभ राज भारती, महेंद्र प्रताप, संतोष कुमार गौतम, हेमराज गौतम, अनूप कुमार गौतम, श्री राम, अनिल कुमार भारती, बसंत लाल, अंकित, सोनू आदि उपस्थिति रहें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...