बांदा, मार्च 9 -- बांदा। बसपा की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक में रविवार को बुंदेलखंड प्रभारी ने कांशीराम जयंती की तैयारियों पर चर्चा की। कहा कि 15 मार्च को जयंती समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी जाएंगे। बुंदेलखंड प्रभारी लालाराम अहिरवार एवं ध्रूराम चौधरी ने मंडलीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। कहा कि कांशीराम जयंती पर लखनऊ में वृहद कार्यक्रम है। पूरे प्रदेश से कार्यकर्ता व पदाधिकारी पहुंचेंगे। इस मौके पर मंडल प्रभारी रामशरण अनुरागी, रजा मुहम्मद, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व मुख्य मंडल प्रभारी बल्देव प्रसाद वर्मा सहित चारों जनपदों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...