मुरादाबाद, मार्च 15 -- देश के करोडो दलितो और पिछड़े वर्ग के मसीहा काशीराम जी की जयंती पर बोलते हुए कपड़ा मंत्रालय के पूर्व सदस्य वाजिद हुसैन एडवोकेट ने कहा कि मनुष्य बल और धनवल अगर पास है तो अच्छी बात है लेकिन अगर मनोबल नहीं है तो हम अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सकते। बैठक में उपस्थित सभी महानुभावों ने कांशीराम के चित्र पर माल्यार्पण किया और कांशीराम के पद चिन्हों पर चलकर उनकी विचारधारा को फैलाने का प्रण लिया। इस अवसर पर नेकपाल प्रजापति ,शहला वाजिद पूर्व प्रत्याशी नगर पालिका परिषद बिलारी, हुडा वाजिद ,कांति देवी ,सरदार आनंद सिंह ,मनोज कुमार जाटव ,भूरे सिंह कश्यप ,वाहिद हुसैन ,आसिफ मोहम्मद, बरकत अली ,पारस ,वीरपाल सिंह, आदि ने माल्यार्पण किया व श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...