गंगापार, मार्च 15 -- करछना क्षेत्र के बेंदौं गांव स्थित एक गेस्ट हाउस में रविवार को समाजवादी पार्टी यमुनापार इकाई की ओर से बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम की 92वीं जयंती बहुजन दिवस व पीडीए दिवस के रूप में मनाई गई। मुख्य अतिथि मेजा विधायक संदीप पटेल ने कहा कि कांशीराम का जीवन सामाजिक न्याय, समानता और स्वाभिमान के संघर्ष का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कांशीराम ने दलित, पिछड़े और शोषित वर्ग के सशक्तीकरण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। अध्यक्षता सपा के जिला अध्यक्ष पप्पूलाल निषाद ने की। इस दौरान करछना विधानसभा अध्यक्ष ननकेश बाबू यादव, जिला पंचायत सदस्य डॉ. विजय बाबू यादव, जयशंकर भारती, राजू पासी तथा महेंद्र भारती समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन इंजीनियर जगदीश यादव ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.