लखनऊ, मार्च 15 -- प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में रविवार को बसपा संस्थापक कांशीराम की जंयती मनाई गई। पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष सांसद तनुज पुनिया ने कांशीराम के चित्र पर माल्यापर्ण किया और इसके बाद विचार गोष्ठी में उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणा बताया।तनुज पुनिया ने कहा कि कांशीराम ने समाज के वंचित, शोषित और दलित वर्गों को संगठित करके उन्हें राजनीतिक व सामाजिक रूप से सशक्त बनाने का ऐतिहासिक काम किया। उनका जीवन संघर्ष, समानता और सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। कांग्रेस प्रवक्ता डा. अमरनाथ पासवान ने कहा कि कांशीराम ने बहुजन समाज को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया और उन्हें मुख्यधारा की राजनीति में भागीदारी दिलाई। उनके विचार और सिद्धांत आज भी सामाजिक न्याय और समानता क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.