कन्नौज, नवम्बर 9 -- छिबरामऊ, संवाददाता। शहर की कांशीराम कालोनी में नलकूप खराब होने के चलते पेयजल संकट गहरा गया है। यह समस्या पिछले 15 दिनों से बनी हुई है। समस्या का निराकरण न होते देख कालोनी के लोगों ने पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध -प्रदर्शन किया। साथ ही शीघ्र समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की। निराकरण न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी। कालोनी में पानी संकट को देखते हुए पालिका ने टैंकर भिजवाकर आपूर्ति सुनिश्चित की। वहीं वहां कई हैंडपंपों में पालिका ने समरसेबिल से भी आपूर्ति की भी व्यवस्था कर रखी है। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि शीघ्र ही नया रीबोर कराकर इसका स्थाई समाधान कराया जाएगा। कांशीराम कालोनी के लोग पिछले कई दिनों से पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। रविवार को कालोनी की रेशमा, सुनीता, सविता, रीता, अनीता, संध्या, विनीता, शिवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.