शामली, अगस्त 9 -- सावन मास की शिवरात्रि नजदीक आते ही हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने शिवालयों की ओर लौट रहे कांवड़ियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिलेभर में लगाए गए कांवड़ सेवा शिविरों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शिविरों में कांवड़ियों की सेवा के लिए श्रद्धालुओं से लेकर सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवकों तक हर कोई जुटा हुआ है। कहीं भजन-कीर्तन तो कहीं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर कांवड़ियों का उत्साह बढ़ाया जा रहा है। आगामी 11 अगस्त को सावन शिवरात्रि के अवसर पर शिवालयों में भगवान आशुतोष का पवित्र गंगाजल से जलाभिषेक किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Shamli News: सावन शिवरात्रि से पहले कांवड़ियों की बढ़ी रफ्तार, हरिद्वार से गंगाजल लेकर गुजर रहे लाखों शिवभक्त ऐसे में कांवड़िये बिना रुके धीरे-धीरे अपने गंत...