हापुड़, जुलाई 2 -- श्रावण माह की कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने तैयारी जोरों पर शुरू करा दी है। टूटी सड़कों से लेकर सड़क किनारे खड़ी भांग, बिजली के खंभों पर पिन्नी लगाए जाने का कार्य करने के आदेश दिए गए है। इससे कहीं अधिक पुलिस अधिकारियों ने कांवड़ मार्ग पर अलग अलग स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चालू कराने के आदेश दिए गए है। उच्च अधिकारियों के आदेश प्राप्त होने के बाद से स्थानीय थाना कोतवाली प्रभारी समेत हल्का प्रभारियों ने बंद और खराब पड़े कैमरों को शुरू कराने की कमान संभाल ली है। इस बार 30 जुलाई को श्रावण पूर्णिमा होगी, जबकि 11 अगस्त को भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा। क्षेत्र से जहां शिव भक्त हरिद्वार, गोमुख, गंगोत्री से जल लेने के लिए जाते है, वहीं दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान समेत अन्य प्रांतों से शिव भक्त ब...