औरैया, जुलाई 15 -- श्रावण मास में निकलने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में जिलाधिकारी बृजेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में कांवड़ यात्रा मार्गों की मरम्मत, बिजली व्यवस्था, सुरक्षा, साफ-सफाई, चिकित्सा सुविधाओं और यातायात प्रबंधन को लेकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि एक सप्ताह के भीतर सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं, ताकि शिवभक्तों को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक में जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को कांवड़ मार्गों का स्वयं स्थलीय निरीक्षण कर सभी क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत सात दिन के भीतर पूरी कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मार्ग पूरी तरह सुरक्षित और सुगम ...