शामली, जुलाई 23 -- शामली। श्रावण कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को शामली, बागपत और हरियाणा के पानीपत जिले की पुलिस के बीच अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एएसपी सुमित शुक्ला ने की। बैठक में कांवड़ यात्रा के दौरान तीनों जनपदों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा कांवड़ मार्ग पर सुगम यातायात सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके अलावा संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता, संयुक्त चेकिंग एवं गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की निगरानी, आपात स्थिति में त्वरित सूचना के आदान-प्रदान तथा अफवाहों पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर भी रणनीति बनाई गई। यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा के दौरान श्...