कांवड़ यात्रा को लेकर बनत में सफाई अभियान तेज
शामली, जुलाई 15 -- आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए नगर पंचायत बनत ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी के निर्देशों तथा अधिशासी अधिकारी देवकीनंदन के नेतृत्व में बुधवार को कांवड़ मार्ग और नगर के प्रमुख मार्गों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सफाई कर्मचारियों ने मुख्य मार्गों, चौराहों और कांवड़ यात्रा मार्ग से कचरा हटाया, झाड़ियों की कटाई की तथा सड़कों की धुलाई कराई, ताकि यात्रा के दौरान शिवभक्तों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। अधिशासी अधिकारी देवकीनंदन ने मौके पर पहुंचकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कांवड़ मार्ग पर नियमित सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: कांवड़ यात्रा को जीरो प्लास्टिक इवेंट बनाएं: महापौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.