बुलंदशहर, फरवरी 5 -- डीएम श्रुति की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में आगामी पर्व महाशिवरात्रि के सम्बन्ध में जनपद के समस्त धर्मगुरुओं व वरिष्ठ नागरिकों के साथ शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। डीएम ने शांतिपूर्ण ढंग से त्यौहार मनाने के लिए जनपद में समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ गोष्ठियों का आयोजन करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। डीएम ने कांवड़ यात्रा के दौरान शिविर लगाने के लिए प्रमुख मार्ग से दूरी व सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ ही खाना पकाने वालों व उनके सहयोगियों का सत्यापन करने के पश्चात ही अनुमति देने को निर्देशित किया। कहा कि विद्युत तारों के नीचे व विद्युत ट्रांसफॉर्मर के बराबर में कांवड़ यात्रा शिविर नहीं लगाए जाएं। उन्होंने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.