शामली, जुलाई 1 -- शामली। आगामी अगस्त माह से प्रारंभ होने वाली पवित्र कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं, लेकिन कांवड़ मार्गों की बदहाल स्थिति ने व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेष रूप से कैराना रोड की खस्ताहाल सड़कों को लेकर स्थानीय लोगों एवं राहगीरों में गहरी नाराजगी देखने को मिल रही है। शहर के कैराना रोड पर कांवड़ मार्ग की स्थिति अत्यंत खराब है। व्यापारियों द्वारा लगातार शिकायत करने के बाद जिला प्रशासन ने पीडब्ल्यूडी से सडक का निर्माण तो कराया गया, लेकिन वह भी मानक के अनुसार नही हुआ। कई स्थानों पर सड़कें टूट-फूट का शिकार हैं, जबकि कुछ हिस्सों में निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। यह भी पढ़ें- नाला निर्माण को सांसद ने डीएम को लिखा पत्र इससे न केवल यातायात प्रभावित हो रहा है, बल्कि धूल उड़ने के कारण राहगीर...