बिजनौर, जुलाई 25 -- श्रावण शिवरात्रि और कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी और भ्रामक पोस्ट, अफवाह या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले संदेश प्रसारित करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार कांवड़ यात्रा के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विशेष मॉनिटरिंग टीम सक्रिय रहेगी, जो फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स (पूर्व में ट्विटर), व्हाट्सएप और अन्य माध्यमों पर प्रसारित होने वाली सामग्री पर लगातार नजर रखेगी। किसी भी तरह की भड़काऊ, आपत्तिजनक या फर्जी सूचना साझा करने वालों की पहचान कर उनके विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की ...