बागपत, जुलाई 18 -- बागपत। कांवड़ यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए बागपत पुलिस ने व्यापक सुरक्षा योजना तैयार कर ली है। कांवड़ मार्ग पर एटीएस की विशेष निगरानी रहेगी। एटीएस की दो टुकड़ियां कांवड़ यात्रा के दौरान जनपद में तैनात रहेंगी। एआई कैमरों और ड्रोन के जरिए नजर रखी जाएगी। पुलिसकर्मी ब्लैक कमांडो की तर्ज पर तैनात होकर सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। पुलिस के मास्टर प्लान के तहत पूरे कांवड़ मार्ग पर लगातार निगरानी रखी जाएगी। एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि यात्रा मार्ग पर लगने वाले शिविरों की भी 24 घंटे मॉनिटरिंग होगी, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए एआई आधारित स्मार्ट कैमरों के साथ ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जाएगा। इन माध्यमों से पूरे कांवड़ मार्ग पर हर समय नजर रखी जाएगी। एटीएस भी ...