कांवड़ यात्रा: एआई तकनीक वाले कैमरों से होगी कांवड़ यात्रा की निगरानी
बागपत, जुलाई 12 -- कांवड़ यात्रा की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। लाखों शिवभक्तों की आस्था और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस बार प्रशासन ने हाईटेक इंतजाम किए हैं। खास बात यह है कि पहली बार मुजफ्फरनगर, हरियाणा और गाजियाबाद बॉर्डर पर एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) कैमरा लगाया जाएगा। यह कैमरा न केवल श्रद्धालुओं की गिनती करेगा बल्कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत अलर्ट भी देगा। हर साल कांवड़ यात्रा में लाखों की भीड़ उमड़ती है। ऐसे में सुरक्षा एक बड़ी चुनौती बन जाती है। 30 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा में लाखों शिवभक्त हरिद्वार से गंगाजल लेकर गंतव्य की ओर रवाना होंगे। भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। इस बार तकनीक के सहारे सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में बागपत पुलिस ने कदम बढ़ाया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.