मुजफ्फर नगर, जुलाई 29 -- मुजफ्फरनगर योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने बारिश के बीच कांवड़ यात्रा मार्ग पर पहुंचकर हिंदू समाज के होटल और ढाबों पर हिंदू वीरों के साथ भगवान वराह के चित्र वितरित किए।स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि कांवड़ियों को भ्रमित होने से बचाने और प्रतिष्ठानों की सही पहचान सुनिश्चित करने के लिए हिंदू ढाबों पर भगवान वराह के चित्र लगवाए जा रहे हैं। हरिद्वार से आने वाले शिवभक्तों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि कांवड़ की पवित्रता बनाए रखने के लिए कांवड़िये लोटे या प्लास्टिक की शीशी में ही गंगाजल लाएं।इसके साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार से कांवड़ सेवा शिविरों को निशुल्क बिजली कनेक्शन देने की मांग की। यह भी पढ़ें- सावन में पहली बार जा रहे हैं कावड़ यात्रा, जानिए किन चीजों को लेकर जाएं साथ खाद्य विभा...