नई दिल्ली, अगस्त 3 -- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चौक चरक चौराहे पर सोमवार सुबह कांवड़ियों के वेश में अराजकतत्वों ने स्कूली वैन पर पथराव कर दिया। पथराव में वैन के शीशे टूट गए। बच्चे चोटिल होने से बच गए। घटना से अफरातफरी मच गई। अराजकता देख लोग दौड़े पुलिस पहुंचीं तो हमलावर भाग निकले। कुछ देर बाद घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लाइव हिंदुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया कि इंस्पेक्टर चौक नागेश उपाध्याय को करवाई के आदेश दिए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की तफ्तीश की तो अराजकता के साक्ष्य मिले। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें दबिश दे रही हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुबह आधा दर्जन से ज्यादा बाइकों पर सवार लोगों रंग साइड जा रहे थे। इस ओर स्कूली वैन चालक ने उन्हें रोका। दोनों पक्ष...