फिरोजाबाद, फरवरी 16 -- थाना पचोखरा के गांव देवखेड़ा में महाशिव रात्रि के दिन कांवड़िये व उसके परिवार के ऊपर हमला करने वालों के खिलाफ थाने में मारपीट का रिपोर्ट दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। विष्णु शर्मा पुत्र राधेश्याम शर्मा निवासी पचोखरा ने लिखाई रिपोर्ट में बताया है कि अपने परिवार के साथ कांवड़ से जल लेकर अपने कुल मंदिर देवखेड़ा जा रहा था। जैसे ही गांव में टंकी के पास पहुंचा वैसे ही गांव के ही विवेक पुत्र सत्यवीर, सनी,राजू पुत्रगण रनवीर सिंह उसके साथ गाली गलौज करने लगे। जिसका उसने व उसके पुत्र आर्यन ने विरोध किया,तो ग्रामीणों ने लाठी, डंडों से उनको पीटना शुरू कर दिया। जिससे उसके बेटे आर्यन, बेटी मोहिनी व गुनगुन के चोटें आईं हैं। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग आ गए और जान से मारने की धमकी देकर हमलावर भाग खड़े हुए।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.